प्रयागराज: अपनी जान जोखिम में डाल कर कर्तव्य का निर्वहन कर रहे कोरोना योद्धा के जज्बे को दुनिया ने सराहा। इस दौरान कई कोरोना योद्धा इस संक्रमण की चपेट में भी आयें। स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस, सफाईकर्मी एम्बुलेंस ड्राईवर सभी जिस तरह दिन-रात अस्पताल से लेकर गली चौराहों तक जनता की सेवा में मुस्तैदी से तैनात हैं वह काबिले तारीफ है। ऐसे ही एक कोरोना योद्धा हैं जीवन ज्योति क्षेत्र के चौकी इंचार्ज विनोद यादव (33) व सिपाही नीरज (38) जो ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। पर अब वह स्वस्थ होकर पुनः अहतियात के साथ अपना कर्त्तव्य निभा रहे हैं।
Prayagraj city news: With duty precaution to beat Corona
