मलिन बस्तियों की महिलाओं को मिलेंगे उड़ान यू.पी. के पंख
मलिन बस्तियों की महिलाओं को मिलेंगे उड़ान यू.पी. के पंख
• 16 बस्तियों में सरकारी योजनाओ का लाभ देने की तैयारी
• सरकारी योजनाओ से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष ध्यान
• विभिन्न विभाग मिल कर करेंगे कार्य
कानपुर, 02 दिसम्बर 2021 I जिले में नगर क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में सरकारी योजनाओं के माध्यम से निवासियों को लाभान्वित करने के लिए उड़ान यू.पी. कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है I इसके लिए ब्रहस्पतिवार को नगर निगम सभागार में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैथक हुई I
नगर निगम सभागार में ब्रहस्पतिवार को अपर नगर आयुक्त सूर्यकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक हुई I बैठक में उड़ान यू.पी. कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में 16 मलिन बस्तियों में दिसम्बर माह में हर बुद्धवार और शनिवार को कैम्प लगा कर सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर योजना बनाई गई I कैम्प में स्वास्थ्य और पोषण के साथ ही अन्य योजनाओ पर लोगों को जागरूक किया जायेगा और लाभार्थियों का चिन्हीकरण कर लाभ पहुँचाया जायेगा I
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आयोजित होने वाले कैंप में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला कल्याण व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, डूडा, सूडा, नगर निगम, शिक्षा, खाद्य एवं रसद विभाग, जल निगम एवं श्रम विभाग अपनी सेवाएं देंगे I सरकार की उड़ान (अर्बन डेवलपमेंट एंड एक्सेलरेशन फॉर आत्मनिर्भर यू.पी.) योजना के अन्तर्गत कैंप आयोजित किये जायेंगे, इसमें मुख्य रूप से महिलाओं पर ध्यान दिया जायेगा I इसमें यूनिसेफ विशेष रूप से सहयोग कर रहा है I कैंप से पहले चिन्हित बस्तियों में आशा, ए.एन.एम., आंगनवाड़ी और नगर निगम के कर्मचारी सभी को जागरूक करेंगे I
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि बस्तियों में कोविड टीकाकरण भी कराया जायेगा और गर्भवती व बच्चों को महिला एवं कल्याण विभाग की ओर से योजनाओ की जानकारी और सेवाएं दी जायेंगी I उन्होंने कहा कि शाशन की मंशा मलिन बस्तियों में जा कर समुदाय को सरकारी योजनाओ और लाभ के प्रति जागरूक करने और लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें लाभ दिलाना है I कैंप का आयोजन आने वाले शनि वार से किया जायेगा I
बैठक में सभी विभागों के प्रतिनिधियों के साथ ही यूनिसेफ, विज्ञान फाउन्डेशन और सीफ़ार के प्रतिनिधि मौजूद रहें I
0 comments:
Post a Comment